JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करेगा। गोवा बोर्ड के एक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन्स 2025 सत्र। परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार ध्यान दें, कि एनटीए द्वारा परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
एनटीए जेईई मेन 2025 के लिए व्यापक सूचना बुलेटिन जारी करेगी, जिसमें आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम भी होगा। बुलेटिन उम्मीदवारों को परीक्षा की समय- सीमा, पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवेदन शुल्क संरचना सहित आवश्यक विवरण प्रदान करेगी।
इसमें पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन पत्र भरने के दिशा-निर्देश, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के निर्देश तथा आवेदन शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
परीक्षा का अवधि
पिछले कई वर्षों से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती रही है। जेईई मेन पेपर-1 (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए), पेपर 2ए (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए) और पेपर 2बी (बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए) प्रत्येक की अवधि तीन घंटे की होती है। हालांकि, पेपर 2ए और 2बी दोनों देने का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए तीन घंटे और 30 मिनट आवंटित किए जाएंगे।