फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: जेईई मेन पेपर-2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, आज रात बंद हो जाएगी विंडो

Sun, 16 Feb 2025 12:12 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन 2025 पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को हुई थी। एजेंसी आज रात 11:50 बजे जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगी।
विज्ञापन
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025 Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी 2025 को रात 11:50 बजे जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 (बी. आर्क/बी. प्लानिंग) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगी। यदि आपत्ति दर्ज करनी हो, तो उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर जाना होगा।

विज्ञापन


जेईई मेन 2025 बीआर्क, बीप्लानिंग की परीक्षाएं 30 जनवरी को हुई। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गईं थी।

आपत्ति दर्ज करने के लिए लगेगा इतना शुल्क

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि उत्तर कुंजी की में दिए गए किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे अपनी आपत्ति उस विशेष प्रश्न पर दर्ज कर सकते हैं। हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करना होगा। सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। पैनल की राय के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।

JEE Main 2025 Paper 2: अंकन योजना

जेईई मेन पेपर-2 में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) में प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक होते हैं, गलत उत्तरों के लिए एक अंक का दंड होता है। संख्यात्मक मूल्य वाले प्रश्न भी सही उत्तरों के लिए चार अंक देते हैं, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। ड्राइंग टेस्ट में दो प्रश्न होते हैं, जिनका मूल्यांकन 100 अंकों में से किया जाता है।
विज्ञापन

जेईई मेन 2025 सेशन 2 

इसके अलावा, जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है।

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key Challenge: आपत्ति कैसे दर्ज करें?

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
  • "प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करें।
  • अब, जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी हो, उस पर क्लिक करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें