जेईई मेन 2024: बीटेक परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन बीटेक पेपर 2024 में 300 अंकों के 90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे - एमसीक्यू और संख्यात्मक प्रश्न। छात्रों को सेक्शन बी में 10 में से केवल पांच प्रश्नों को करना होगा। दोनों सेक्शन में नकारात्मक अंकन होगा।
अंकन योजना
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा, और अटेम्प्ट नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
जेईई मेन्स 2024: ले जाने योग्य चीजें
उम्मीदवारों को एनटीए जेईई परीक्षा केंद्र और हॉल के अंदर निम्नलिखित चीजें ले जाने की अनुमति होगी।
- जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड किया गया विधिवत भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र
- एक साधारण पारदर्शी काला या नीला बॉलपॉइंट पेन
- अतिरिक्त फोटो, उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाना है
- व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल
- यदि उम्मीदवार मधुमेह रोगी है तो चीनी की गोलियां या केला, सेब, संतरा जैसे फल