यूनिक कैंडिडेट की संख्या 11 लाख पार
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा के लिए पूर्व में 9 लाख 6 हजार स्टूडेंट्स जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके थे। साथ ही अभी तक 1 लाख 95 हजार से अधिक नए स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में इस वर्ष जेईई-मेन- 2023 के लिए दोनों सेशन मिलकर 11 लाख से अधिक यूनिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं।
पूर्व में बीई- बीटेक के लिए जनवरी परीक्षा के लिए 8 लाख 66 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था और 8 लाख 22 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। ऐसे में इस वर्ष बीई- बीटेक के लिए दोनों सेशन मिलकर यूनिक स्टूडेंट्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा होने की सम्भावना है। इस वर्ष जेईई-मेन में परीक्षा में बीई- बीटेक के लिए गत वर्ष के मुकाबले 35 हजार अधिक स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की सम्भावना है।
बता दें कि गत वर्ष कुल 10 लाख 26 हजार 799 स्टूडेंट्स ने बीई- बीटेक के लिए आवेदन किया था और 9 लाख 5 हजार 590 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष बीई- बीटेक के लिए कुल 10 लाख 60 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के आवेदन की सम्भावना है। इस वर्ष आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स में से 95 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है।