JEE Main 2023 Admit Card Out: दूसरे चरण की परीक्षा छह से 15 अप्रैल तक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छह अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया था। उम्मीदवारों के लिए आठ अप्रैल की परीक्षा के लिए एनटीए जेईई हॉल टिकट भी उपलब्ध करा दिया गया है। एनटीए कल छह अप्रैल से जेईई मेन 2023 परीक्षा के दूसरे और अंतिम सत्र का आयोजन करेगा। आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए
अमर उजाला एजुकेशन पढ़ते रहें।