इन तारीखों पर होगी जेईई मेन परीक्षा
एनटीए ने कहा कि जेईई मेन 2022 जून और जुलाई में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जहां 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया जाएगा, वहीं, दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तारीखें आदि जेईई मेन के आधिकारिक पोर्टल पर नियत समय पर प्रदर्शित की जाएगी।
JEE Main 2022 रात नौ बजे तक कर सकेंगे आवेदन
जेईई मेन 2022 पहले चरण के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार 25 अप्रैल को रात नौ बजे तक जेईई मेन 2022 पहले चरण के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं जबकि इसके लिए शुल्क जमा 11.50 बजे तक किया जा सकता है।