ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main / JEE Advanced), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की कोचिंग करने के लिए अब विद्यार्थियों को लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। न ही पैसों की कमी के कारण कोई छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से वंचित रहेगा। क्योंकि सरकार हर श्रेणी के जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था कर रही है।
समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस बारे में कहा है कि सरकार पहले से ही ओबीसी और जेनरल कैटेगरी के जरूरतमंद छात्रों के लिए भी इस योजना को शुरू करने की तैयारी कर रही थी।
इस योजना के तहत पिछली बार आरक्षित श्रेणी के 107 अभ्यर्थियों ने फ्री कोचिंग का लाभ लिया। उनमें से 35 ने इस बार जेईई मेन या नीट क्वालिफाई कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पा लिया। 13 जेईई मेन में सफल हुए, जबकि 22 नीट में। इनमें से 5 को तो आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi), एनआईटी दिल्ली (NIT Delhi), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), लेडी हार्डिंग कॉलेज, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) जैसे बड़े संस्थानों में दाखिला मिला है।
ये भी पढ़ें : बिना जेईई या गेट के भी IIT से करें पढ़ाई, अब उत्तर प्रदेश में भी मिल रहा है ये शानदार मौका