फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Topper: सक्षम जिंदल ने हासिल की AIR रैंक-2, साप्ताहिक टेस्ट और मेंटर्स से मिली मजबूती

Mon, 02 Jun 2025 01:51 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced Topper Saksham Jindal: हरियाणा के हिसार निवासी सक्षम जिंदल ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर शानदार सफलता पाई। लगातार अभ्यास, गहरी समझ और नियमित टेस्ट के साथ मिले मार्गदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया और उन्हें टॉप रैंक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
JEE Advanced Topper Saksham Jindal - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced Topper: हरियाणा के हिसार निवासी सक्षम जिंदल ने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर अपनी लगन और कोटा के प्रतियोगी माहौल की ताकत का परिचय दिया है। सक्षम ने 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत और 12वीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


कोटा के प्रेरणादायक माहौल और सशक्त स्टडी मटीरियल, वीकली टेस्ट और नियमित डाउट सॉल्विंग को अपनी सफलता का अहम हिस्सा बताया। सक्षम ने कहा, "यहां का हेल्दी कम्पीटीशन और मेंटर्स का निरंतर सपोर्ट मेरे लिए बहुत मददगार रहा।"

यह भी पढ़ें: कोटा के रजित गुप्ता ने हासिल की AIR 1 रैंक; बोले- गलतियों से सीखा टॉप करने का फॉर्मूला

IIT मुंबई से करेंगे BTech की पढ़ाई

सक्षम ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें पूरी स्वतंत्रता दी। उन्हें अपनी रुचि और मन की बात के अनुसार करियर चुनने का पूरा मौका मिला। इस वजह से सक्षम बिना किसी दबाव के पढ़ सके और बड़ी सफलता हासिल कर पाए। शुरू से ही मैथ्स उनका पसंदीदा विषय रहा है, इसलिए उन्होंने इसी क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। उनका सपना आईआईटी मुंबई में प्रवेश पाने का था, जो अब पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंजेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ

विज्ञापन

शानदार अकादमिक रिकॉर्ड

सक्षम ने 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत और 12वीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे क्रिकेट में अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट स्तर तक खेल चुके हैं। कोविड के दौरान क्रिकेट प्रैक्टिस बंद होने से उनका फोकस पूरी तरह पढ़ाई पर केंद्रित हो गया। 

यह भी पढ़ें: रजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट
 

जेईई मेन में भी हासिल की ऑल इंडिया रैंक 10

सक्षम जिंदल के पिता डॉ. उमेश जिंदल पैथोलॉजिस्ट और माता डॉ. अनीता जिंदल फिजियोथैरेपिस्ट हैं। जिंदल ने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। इसके पहले उन्होंने जेईई मेन में भी ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की थी। सक्षम पिछले दो साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं।

कैसे की तैयारी?

सक्षम जिंदल बताते हैं कि उन्होंने हर चैप्टर को गहराई से समझने और सवालों की बार-बार प्रैक्टिस करने पर खास जोर दिया। उनका मानना है कि जेईई मेन में केवल एनसीईआरटी सिलेबस पर ध्यान देना ही पर्याप्त होता है और अतिरिक्त किसी दूसरी किताब या मटीरियल की जरूरत नहीं पड़ती।

सक्षम ने एलन कैरियर इंस्टीट्यूट से परीक्षा की तैयारी की। साप्ताहिक टेस्ट से उनकी परफॉर्मेंस लगातार बेहतर होती गई और नियमित डाउट सॉल्विंग से टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत होती चली गई। जब कभी पढ़ाई के दौरान परफॉर्मेंस डगमगाने लगती, तो मेंटर्स और शिक्षकों का निरंतर प्रोत्साहन उन्हें पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करता था। इस पूरी तैयारी ने सक्षम को आत्मविश्वास और सफलता की ओर अग्रसर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें