शानदार अकादमिक रिकॉर्ड
जेईई मेन में भी हासिल की ऑल इंडिया रैंक 10
सक्षम जिंदल के पिता डॉ. उमेश जिंदल पैथोलॉजिस्ट और माता डॉ. अनीता जिंदल फिजियोथैरेपिस्ट हैं। जिंदल ने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। इसके पहले उन्होंने जेईई मेन में भी ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की थी। सक्षम पिछले दो साल से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं।
कैसे की तैयारी?
सक्षम जिंदल बताते हैं कि उन्होंने हर चैप्टर को गहराई से समझने और सवालों की बार-बार प्रैक्टिस करने पर खास जोर दिया। उनका मानना है कि जेईई मेन में केवल एनसीईआरटी सिलेबस पर ध्यान देना ही पर्याप्त होता है और अतिरिक्त किसी दूसरी किताब या मटीरियल की जरूरत नहीं पड़ती।
सक्षम ने एलन कैरियर इंस्टीट्यूट से परीक्षा की तैयारी की। साप्ताहिक टेस्ट से उनकी परफॉर्मेंस लगातार बेहतर होती गई और नियमित डाउट सॉल्विंग से टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत होती चली गई। जब कभी पढ़ाई के दौरान परफॉर्मेंस डगमगाने लगती, तो मेंटर्स और शिक्षकों का निरंतर प्रोत्साहन उन्हें पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करता था। इस पूरी तैयारी ने सक्षम को आत्मविश्वास और सफलता की ओर अग्रसर किया।