IIT गुवाहाटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, लगभग 1,95,000 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हालांकि, संस्थान ने 95 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज की, क्योंकि दोनों पेपरों के लिए 1,80,226 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए थे। इसके अतिरिक्त, IIT कानपुर जोन में, 12 शहरों के 77 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 23,677 पंजीकृत उम्मीदवारों में से, कुल 22,955 छात्र दोनों पेपरों के लिए उपस्थित हुए थे।
जेईई एडवांस्ड 2023 महिला टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की महिला टॉपर भी हैदराबाद जोन से हैं। 298/360 स्कोर करने वाली नयकांती नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है।