JEE Advanced Admit Card 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास कल सुबह 10 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. के माध्यम से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा 26 मई, 2024 को दो पालियों में- पेपर I सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।