संयुक्त प्रवेश बोर्ड 2023 (जेएबी 2023) के मार्गदर्शन में सात जोनल समन्वयक आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून, 2023 को आयोजित की जानी है। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होते हैं।
पेपर वन सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर टू दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। उम्मीदवार के जवाबों की प्रति जेईई (एडवांस्ड) 2023 की वेबसाइट पर 09 जून को उपलब्ध होगी और अंतरिम उत्तर कुंजी 11 जून को जारी की जाएगी।