एमपी बोर्ड कक्षा 10 की पूरक परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई, 2023 तक चलेगी। जबकि कक्षा 12 की पूरक परीक्षा 17 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक होगी। पूरक परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एमपी बोर्ड 12वीं में कुल 729426 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 727044 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। 12वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या 401366 है। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 55.28% रहा, जिसमें 52% फीसदी लड़के और 58.75 फीसदी लड़कियां थी। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा और बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपर्स को बधाई दी। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 थी। इस साल 63.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47 रहा।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 थी। इस साल 63.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47 रहा। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। जबकि तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।