फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2021 : आवेदन शुरू होने से पहले संभाल लें ये दस्तावेज, परीक्षा में पड़ेगी जरूरत

Sun, 27 Jun 2021 09:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्दबाजी से कई बार गलत दस्तावेज अपलोड हो जाते हैं या फिर हम दस्तावेज नहीं मिलने के कारण दो - तीन बार चक्कर लगाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय कौन-कौन से दस्तावेज अपलोड करने होंगे? 
विज्ञापन
र्जईई एडवांस परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (जेईई एडवांस) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में जारी की गई प्रवेश विवरणिका में इस साल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी सूचीबद्ध की गई है।

विज्ञापन


कोविड -19 स्थिति के कारण, अभी जेईई एडवांस की परीक्षा की तारीख की घोषणा की जानी बाकी है। लेकिन इससे पहले आवेदन के इच्छुक छात्रों को अपनी तैयारी कर लेनी चाहिए। ऐसा हो सकता है कि इस बार आवेदन विंडो संक्षिप्त समय के लिए ही रहे। ऐसे आवेदन के दौरान जल्दबाजी से कई बार गलत दस्तावेज अपलोड हो जाते हैं या फिर हम दस्तावेज नहीं मिलने के कारण दो - तीन बार चक्कर लगाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय कौन-कौन से दस्तावेज अपलोड करने होंगे? 

विदेशी छात्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज

Trending Videos

  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  स्कैन हस्ताक्षर
  •  फोटो पहचान प्रमाण
  •  कक्षा 10वीं पास की मार्कशीट 
  •  कक्षा 12वीं या समकक्ष मार्कशीट
  •  आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, यदि कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र में जन्म तिथि उल्लिखित नहीं है तो
  •  नागरिकता प्रमाण पत्र / पासपोर्ट
  •  ओसीआई / पीआईओ कार्ड, यदि लागू हो
  •  नाम परिवर्तन को दर्शाने वाली राजपत्र अधिसूचना, यदि लागू हो

भारतीय छात्रों के लिए जरूरी दस्तावेज 

  •  कक्षा 10वीं पास की मार्कशीट
  •  कक्षा 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण मार्कशीट
  •  आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, यदि कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र में जन्म तिथि उल्लिखित नहीं है तो
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  स्कैन हस्ताक्षर
  •  आधार कार्ड
  •  जनरल - ईडब्ल्यूएस, एससी / एसटी, ओबीसी - एनसीएल के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  •  पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  •  स्क्राइब लेटर रिक्वेस्ट, केवल उन लोगों के लिए जिन्होंने पीडब्ल्यूडी को "हां" और स्क्राइब रिक्वेस्ट लेटर को "हां" के रूप में चुनने की योजना बनाई है।
  •  डीएस श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  •  नाम परिवर्तन को दर्शाने वाली राजपत्र अधिसूचना, केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जिनके नाम कक्षा 10वीं की अंकतालिका / जन्म प्रमाण पत्र में अलग - अलग नहीं हैं।

ये नियम भी होंगे लागू
विज्ञापन

  1. जेईई मेन के लिए उपस्थित हुए शीर्ष 2.5 लाख रैंक वाल भारतीय छात्र, जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. वहीं, विदेशी उम्मीदवारों के मामले में, वे सीधे जेईई एडवांस परीक्षा- 2021 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
  3. हालांकि, विदेशी राष्ट्रों के वे उम्मीदवार, जिन्होंने कक्षा 12वीं या समकक्ष का अध्ययन भारत में किया है या अध्ययन कर रहे हैं, तो उन्हें जेईई एडवांस- 2021 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए जेईई मेन- 2021 देनी जरूरी है। 
 
इन्हें मिलेगा विशेष मौका 
इस साल, जेईई मेन 2021 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के अलावा, जो 2020 में जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होने के योग्य थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षा के लिए अनुपस्थित रहे थे, उन्हें प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। उन उम्मीदवारों को इस साल फिर से जेईई मेन पास करने की आवश्यकता नहीं है, उनके अंतिम वर्ष के अंक जेईई एडवांस 2021 के लिए माने जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें