फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2021: आज जारी होगी जेईई एडवांस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, यह है डाउनलोड करने का आसान तरीका

Sun, 10 Oct 2021 10:42 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद काउंसलिंग शुरू होगी। इसमें, परीक्षा में रैंक के आधार पर, IIT उम्मीदवारों को बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। उत्तर कुंजी, छात्रों की प्रतिक्रियाओं और अंकन योजना के आधार पर जेईई एडवांस का परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
JEE Advanced 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी (IIT), खड़गपुर की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी रविवार, 10 अक्तूबर, 2021 को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी 11 अक्तूबर, 2021 तक आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। सभी आपत्तियां जमा करने के बाद उनका मूल्यांकन किया जाएगा और वैध आपत्तियों के आधार पर परिवर्तन किया जाएगा। इसके बाद, अंतिम उत्तर कुंजी 15 अक्तूबर, 2021 को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद काउंसलिंग शुरू होगी। इसमें, परीक्षा में रैंक के आधार पर, IIT उम्मीदवारों को बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। उत्तर कुंजी, छात्रों की प्रतिक्रियाओं और अंकन योजना के आधार पर जेईई एडवांस का परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के अंक और रैंक का उल्लेख होगा। दोनों पेपर में बैठने वाले उम्मीदवारों को ही रैंक मिलेगी।

जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए चरण

1. आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4. जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
5. इसे देखकर डाउनलोड कर लें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवाकर रख लें।


उम्मीदवार पंजीकरण संख्या भूल गए तो करें यह काम
आईआईटी खड़गपुर ने इस परीक्षा का पंजीकरण नंबर भूलने वाले उम्मीदवारों को इसे वापस प्राप्त करने की सुविधा भी दी है। इसके लिए भी उम्मीदवारों को दिए गए कॉलम में अपनी जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि को लिख कर एंटर करना होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह इस आंसर की को नीचे दी गई आसान प्रक्रिया से डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर ने जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का आयोजन 03 अक्तूबर को किया  था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें