JCECE 2024 Counselling: जेसीईसीई काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी राउंड 2 काउंसलिंग के आवेदन पत्र भर सकते हैं।
JCECE 2024 Counselling: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने जेसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 5 अगस्त 2024 तक जेसीईसीई काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए च्वॉइस फिलिंग पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त तक अपने विकल्प चुन सकते हैं। परीक्षा प्राधिकरण 8 अगस्त 2024 को राउंड 2 के लिए जेसीईसीई सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। जेसीईसीई सीट आवंटन मेरिट सूची, उम्मीदवारों द्वारा लॉक किए गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम जेसीईसीई 2024 मेरिट सूची में है। वो जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से जेसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग 2024 आवेदन पत्र भर सकेंगे।
जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 के लिए जेसीईसीई सीट आवंटन में सीट नहीं मिली, वो राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। राउंड 2 के लिए जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग में उम्मीदवार अपनी पसंद को अपग्रेड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग शुल्क की जांच कर सकते हैं। इस वर्ग के उम्मीदवारों को इतना शुल्क जमा करना होगा।
जेसीईसीई काउंसलिंग 2024: जमा किए जाने वाले दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
1. कक्षा 12 की अंकतालिका, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
2. कक्षा 10 की अंकतालिका, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
3. झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
4. एक पासपोर्ट आकार का फोटो
5. जेसीईसीई 2024 का प्रवेश पत्र
6. जेसीईसीई 2024 स्कोरकार्ड