फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: कितने पढ़े-लिखें हैं नीरज चोपड़ा, अब तक जीते कितने पदक और कायम किए कौन से रिकॉर्ड? यहां जानें

Thu, 08 Aug 2024 07:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Neeraj Chopra Paris Olympic 2024: नीरज चोपड़ा ने 6 अगस्त को स्टेड डी फ्रांस में मैदान पर सिर्फ 10 मिनट बिताकर 89.34 मीटर भाला फेंका और फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने अब तक अपने नाम कई रिकॉर्ड कायम किए हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का नाम रोशन किया है। नीरज ने मंगलवार, 6 अगस्त को स्टेड डी फ्रांस में मैदान पर सिर्फ 10 मिनट बिताकर 89.34 मीटर भाला फेंका और फाइनल में जगह बनाई। अगर नीरज इस बार भी जीत जाते हैं तो वह जैवेलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीरज चोपड़ा के नाम अब तक कितने रिकॉर्ड कायम हैं और उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है।

विज्ञापन


नीरज फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।

ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग ( स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा की पढ़ाई के बारे में

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर, 1997 को हरियाणा में हुआ था। वो हरियाणा के पानीपत के खांडरा गांव के रहने वाले हैं। चोपड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा पानीपत के बीवीएन पब्लिक स्कूल से पूरी की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई चंडीगढ़ के डीएवी, यानी दयानंद एंग्लो वेदिक कॉलेज से की है। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से 2021 में बीए की पढ़ाई भी की है।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा की मुख्य उपलब्धियां

  • चोपड़ा 2012 में भाला फेंक में अंडर-16 राष्ट्रीय चैंपियन बने और उसके बाद के वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर और भी पदक जीते।
  • उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक 2014 में बैंकॉक में यूथ ओलंपिक गेम्स क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता में रजत पदक था।
  • नीरज चोपड़ा ने पोलैंड के ब्यडगोस्ज़क में 2016 IAAF विश्व U20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और इसके साथ ही वे विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए।
  • 2017 में चोपड़ा ने भुवनेश्वर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया।
  • नीरज चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 86.47 मीटर की थ्रो के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भी बने। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में दो बार (2018 और 2023) स्वर्ण पदक जीता है।
  • नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए।
  • इसके अलावा, नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने ज्यूरिख डायमंड लीग 2022 का फाइनल जीता और इसके साथ ही वे डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
  • हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले वे पहले विश्व चैंपियन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें