जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 2021 सत्र में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आज यानी कि शनिवार को अंतिम दिन। बताया जा रहा है कि छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाएं जाने की संभावना। हालांकि, अभी यूनिवर्सिटी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में आज अपना विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर लें।