फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI: छात्र अब मुफ्त में कर सकेंगे एआई संसाधनों का इस्तेमाल; पासआउट्स को ऑनलाइन मिलेगा प्रोविजनल सर्टिफिकेट

Thu, 25 Sep 2025 02:01 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों और पासआउट्स के लिए दो बड़ी पहल की हैं। इन दोनों कदमों से छात्रों को न सिर्फ तकनीकी कौशल मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने छात्रों और पासआउट्स के लिए दो बड़ी डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य नई तकनीकों में मुफ्त ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध होंगे। साथ ही, पासआउट छात्रों के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट अब पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे।

छात्रों को मिलेंगे मुफ्त AI संसाधन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल ने ओरेकल अकादमी के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। इसके तहत छात्रों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य उभरती तकनीकों में मुफ्त ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम कौशल प्रदान करना और उनके कॅरिअर को नई दिशा देना है।
विज्ञापन


साझेदारी के तहत, ओरेकल के तकनीकी स्टाफ के प्रमुख सदस्य हबीबुर रहमान ने यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल के सेमिनार कक्ष में रेसिलिएंट नेवर-डाउन एप्लिकेशन के लिए ओरेकल 23एआई वितरित डेटाबेस  पर एक व्यावहारिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। रहमान ने ओरेकल 23 एआई डेटाबेस की विशेषताओं, एआई और डेटाबेस तकनीकों के नवीनतम रुझानों, और बीटेक व एमटेक छात्रों के लिए ओरेकल अकादमी के संसाधनों के लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

प्रोविजनल सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन

जामिया प्रशासन ने घोषणा की है कि अब पासआउट छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट केवल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट पोर्टल jmicoe.in से ही जारी किया जाएगा। यह सुविधा आज यानी 25 सितंबर 2025 से लागू होगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य छात्रों का समय बचाना, पारदर्शिता लाना और पूरी प्रक्रिया को छात्र-केंद्रित बनाना है। अब छात्रों को ऑफिस चक्कर लगाने या लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

ऑनलाइन सुविधा की प्रमुख बातें

  • अस्थायी (प्रोविजनल) प्रमाण पत्र केवल स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
  • छात्र jmicoe.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करके तुरंत प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क 300 रुपये (50 रुपये प्रमाण पत्र शुल्क + 250 रुपये ऑटोमेशन चार्ज) है।
  • सफल भुगतान के तुरंत बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • यह सुविधा 24x7 उपलब्ध रहेगी, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें