निम्नलिखित कार्यक्रमों में होगा प्रवेश: बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ आर्ट्स, बी.कॉम, एमए (अंग्रेजी), एमए (हिंदी), एमए (इतिहास), एमए (उर्दू), एमए (राजनीतिक), एमए (समाजशास्त्र) , एम.कॉम, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जियोइनफॉरमैटिक्स
जामिया मिलिया इस्लामिया डिटेंस्ट लर्निंग की महत्वपूर्ण तिथियां
गैर-परीक्षण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 है। वहीं दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क का भुगतान दिसंबर 2021 से शुरू होगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया 6 दिसंबर, 2021 तक पूरी की जाएगी।
अभ्यर्थी इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। जमा करने की अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE), JMI के कार्यालय से संपर्क नंबर 011-26981717 पर संपर्क कर सकते हैं।