फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 3 मई तक बंद रहेगी जादवपुर यूनिवर्सिटी

Sat, 24 Apr 2021 03:41 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 3 मई तक बंद रहेगी जादवपुर यूनिवर्सिटी
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लिया गया निर्णय
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जादवपुर यूनिवर्सिटी कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से तीन मई तक बंद रहेगी। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने इस बात की घोषणा शनिवार को की है। जिसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के कारण विश्वविद्यालय को तीन मई तक बंद रखा जाएगा। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार स्नेहामंजू बसु का कहना है कि इस दौरान विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कार्य वर्चुअल मोड पर होगा। छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा: अगले आदेश तक तीसरी से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं स्थगित


यूनिवर्सिटी 24 अप्रैल से लेकर 3 मई तक बंद रहेगी। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय संकाय के कई सदस्य और अन्य कर्मचारी पिछले दिनों से कोरोना संक्रमित हो रहे थे। जिसके बाद अब विश्वविद्यालय को बंद रखने का निर्णय हुआ है। इससे पहले यूनिवर्सिटी ने अपना प्रशासनिक भवन खोला था जो शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र है। विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के अचानक वृद्धि के साथ हमें श्रृंखला को तोड़ने की जरूरत है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: कोरोना के कारण पूरक और प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित


गौरतल है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा आया है। जिसकी वजह से कई राज्यों ने अपने यहां स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिए हैं और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 3 मई को स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए विश्वविद्यालय को खाला जा सकता है या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें