जांच समिति की कर रहे थे अगुवाई
कोलकाता की जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) एक बार फिर से विवाद के घेरे में आ गई है। यहां कथित तौर कर बीते 9 अगस्त को रैगिंग और उत्पीड़न के कारण एक छात्र की मौत हो गई थी। मामला काफी गरमाया हुआ है, जिसकी जांच के लिए एक 10 सदस्यीय जांच समिति भी बनाई गई थी। इस जांच समिति की अगुवाई जादवपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान फैकल्टी के डीन, डॉ. सुबिनॉय चक्रवर्ती कर रहे थे।
छात्र की मौत पर जांच समिति ने क्या कहा
रविवार सुबह सुबिनॉय चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वो विश्वविद्यालय के एक फ्रेशर छात्र की रैगिंग से संबंधित मौत की जांच कर रही जेयू की इंटरनल कमेटी का नेतृत्व कर रहे थे। कमेटी ने पहले ही स्वीकार कर लिया है कि छात्र की मौत वरिष्ठ छात्रों के एक समूह द्वारा की की गई अत्यधिक मनोवैज्ञानिक रैगिंग और उत्पीड़न के कारण हुई थी।
कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस सिलसिले में जेयू के वर्तमान और पूर्व छात्रों कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। डॉ सुबिनॉय चक्रवर्ती ने इस्तीफा के संबंध में मीडिया में कोई प्रतिक्रिया देने से फिलहाल परहेज किया है।