फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजेशन के क्षेत्र में अनेक अवसर, बेहतर करियर के लिए चुनें ये विकल्प

Mon, 19 Aug 2019 02:07 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत वैश्विक शिक्षा उद्योग में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत में दुनिया के उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा नेटवर्क है। हालांकि, अभी भी शिक्षा प्रणाली में और अधिक विकास की संभावना है। भारत में 5-24 वर्ष के आयु वर्ग में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी लगभग 500 मिलियन है और यह शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन


जाहिर हैं ऐसे में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसरों को खोजना भारत कि प्राथमिकता होगी । आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें नौकरियां तो है लेकिन लोगो को जानकारी नहीं हैं एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन ऐसा ही एक क्षेत्र हैं । आजकल कई बड़ी कंपनियां एनर्जी एफिशिएंसी के साथ नए एसी बाजार में उतार रही हैं,ऐसे में उन एसी की सर्विस के लिए हमें कौशल प्रशिक्षण की भी जरूरत पड़ेगी और अगर आकड़ों पर नजर डाले तो, ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिस्टिक्स (बीएलएस) के अनुसार, 2026 तक एचवीएसी तकनीशियनों के लिए नौकरियां 15 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

ऐसे में इशरे, हीटिंग, वेंटिलेशन,एसी और रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र में एक अग्रणी टेक्निकल सोसाइटी है जो इस क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण देता हैं । इशरे इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस एसी और रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र में काफी लंबे समय से प्रशिक्षण दे रहा है। इशरे स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए फुल टाइम व डिस्टेंस लर्निंग कोर्स ऑफर करते है, इसके साथ-साथ इन-हाउस ट्रेनिंग भी उपलब्ध करते हैं, जिसे करके आपको जॉब के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि आने वाले समय में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए हमें कौशल श्रमशक्ति की जरूरत पड़ेगी क्योंकि अभी इस क्षेत्र में तकनीकी जानकारों की बेहद कमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बनना चाहते हैं बड़ी शख्सियत, जान लें बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के फार्मूले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें