ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस यानी AIIMS ने एमबीबीएस काउंसलिंग की तिथि को रीशेड्यूल किया है। आपको बता दें कि पहले काउंसलिंग 20 और 21 अगस्त को होने वाली थीं पर अब काउंसलिंग 26 और 27 में होगी।
विज्ञापन
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर ओपन राउंड काउंसलिंग में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसे देखते हुए अथॉरिटी ने यह निर्णय लिया कि ओपन राउंड काउंसलिंग अब 26 और 27 अगस्त को होगी। बता दें साथ ही ऑनलािन रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाकर 21 अगस्त कर दिया है।
यदि कोई उम्मीदवार ओपन राउंड काउंसलिंग के दौरान किसी सीट का चयन करता है तो मेडिकल चेकअप के लिए एम्स, नई दिल्ली में 27 और 28 अगस्त को रुकना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एम्स में प्रवेश के लिए शुल्क या अन्य जानकारी एम्स दिल्ली में ही पूरी की जाएगी।