बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है।
बता दें कि मंगलवार को अस्पताल से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि इरफान खान की हालत आतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। बता दें कि इन दिनों वे अपनी फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल अंग्रेजी मीडियम की वजह से कफी चर्चा में थे। आइये जानते हैं कि उनके करियर और शिक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
d
इरफान खान का जन्म राजस्थान में 7 जनवरी, 1967 को मुस्लिम परिवार में हुआ था।
इन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
वे हमेशा से सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
d
इरफान खान ने एक समाचार पत्र को इंटरव्यू के दौरान बताया था कि करियर को लेकर कभी उन पर दबाव नहीं बनाया गया। बस उनकी मां चाहती थी कि इरफान स्नातक कर लें।
साक्षात्कार में इरफान ने बताया था कि उनकी मां ने शर्त रखी थी कि पहले वे ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करें उसके बाद किसी और क्षेत्र के बारे में सोचें।
इरफान का बचपन से ही सपना था एक्टिंग के क्षेत्र में जाना। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी मां की शर्त पूरी की।
इरफान ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि एक्टिंग करियर में मेरी ये स्नातक की डिग्री काम नहीं आई।
जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।
इरफान खान ने अपनी क्लासमेट सुतापा सिकंदर से 1995 में शादी की थी। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतापा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।
पहले तो इरफान और सुतापा की शादी के लिए दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए। इरफान के दो बेटे बाबिल और अयान हैं।