IRDAI Assistant Manager Exam Schedule: परीक्षा का कार्यक्रम
सहायक प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों को चरण I (प्रारंभिक परीक्षा), चरण II (वर्णनात्मक परीक्षा) और चरण III (साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चरण-I और चरण-II का कार्यक्रम जारी हो चुका है, जोकि निम्न प्रकार है:
- चरण-I ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 6 अक्तूबर, 2024 को दोपहर की पाली में दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- चरण-II वर्णनात्मक परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में 21 दिसंबर, 2024 को सुबह की पाली में सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "चरण-I के लिए कॉल लेटर और सूचना पुस्तिका डाउनलोड करने का लिंक बाद में पोस्ट किया जाएगा।" अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।