IPU: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IPU) में जल्द ही फॉर्मेसी पाठ्यक्रम की भी पढ़ाई होगी। फॉर्मेसी काउंसिल ने विश्वविद्यालय को इन नए पाठ्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। पहली बार फॉर्मेसी के नए कोर्सेज को शुरू किया जा रहा है। इन्हें फॉर्मास्यूटिकल साइंसेज फॉर्मेसी उत्कृष्टता केंद्र के तहत चलाया जाएगा।
इन नए कोर्सेज में डी फार्मा, बी फार्मा, एम फार्मा, इन फॉर्मास्यूटिक्स, फार्माकोलॉजी, फाइटोफॉर्मेसी और फाइटोमेडिसिन और फॉमस्यूटिकल केमिस्ट्री शामिल है।