फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harvard Business Review: काम को लेकर अगर मन में कोई संशय है, तो इसकी तह तक पहुंचना जरूरी; दूर करें अपना संदेह

Sat, 28 Mar 2026 03:06 PM IST
Akash Kumar मेलोडी विल्डिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Harvard Business Review: कार्यस्थल पर निर्णय लेते समय केवल डाटा ही नहीं, अंतर्ज्ञान भी जरूरी होता है। अनुभव से बनी यह समझ संकेत देती है कि क्या सही है। टीम को समझाने, सवाल पूछने, उदाहरण देने और छोटे परीक्षण करने से बेहतर व संतुलित फैसले लिए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Career Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Harvard Business Review: कार्यस्थल की बैठक में जब नई रणनीति पर सभी सहमत होते हैं, तब भी कभी-कभी आपको भीतर से इस पर संदेह होता है, भले ही आप उसे स्पष्ट शब्दों में न समझा पाएं। इसे अंतर्ज्ञान कहते हैं, यानी अनुभव से बनी वह तेज समझ, जो छोटे संकेतों के रूप में सामने आती है। 

विज्ञापन


लंबे समय से नेतृत्व कर रहे लोगों के लिए यह स्थिति सामान्य है। नेतृत्व में, जहां अधूरी जानकारी के बीच फैसले लेने होते हैं, वहां केवल डाटा पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होता। बेहतर निर्णय वही होते हैं, जिनमें विश्लेषण और अंतर्ज्ञान दोनों का संतुलन हो। इसलिए अपने अंतर्ज्ञान को सही तरीके से व्यक्त करना जरूरी है, ताकि संदेह दूर हो और सही निर्णय लिए ले सकें।

टीम को ऐसे समझाएं

कभी-कभी हमारा दिमाग नए फैसलों को पुराने अनुभवों से जोड़कर तुरंत यह अंदाजा लगा लेता है कि क्या सही है और क्या गलत। ऐसे में, आप खुद से पूछ सकते हैं कि यह मुझे किस बात की याद दिला रहा है? हो सकता है कि टीम किसी जोखिम को नजरअंदाज कर रही हो। जब आप अपनी बात रखें, तो उसे सरल तरीके से कहें जैसे, यह पहले जैसा लग रहा है या ऐसा हमने पहले भी देखा है। इससे आपकी बात स्पष्ट होती है।

सवाल पूछें

अगर आपको किसी विचार से असहमति है या कोई संदेह है, तो तुरंत कुछ कहने के बजाय थोड़ा समय लें। स्पष्टीकरण वाले सवाल पूछें और जानकारी जुटाएं, जैसे-अपनी राय देने से पहले कहें कि मुझे समय-सीमा के बारे में कुछ शक है। हमने छह महीने कैसे तय किए? या मैं यह समझना चाहता हूं कि इस योजना के पीछे क्या सोच थी? अक्सर उनका जवाब आपकी सोच को साफ कर देगा। इस तरह आप जिज्ञासु होकर सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं।

बातों को उदाहरणों से बताएं

अक्सर लोग संख्याओं को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, क्योंकि वे सटीक और भरोसेमंद लगती हैं। लेकिन हर चीज को नंबर में नहीं मापा जा सकता। बातचीत और अवलोकन से मिली जानकारी भी उतनी ही जरूरी होती है और इसी से अंतर्ज्ञान बनता है। जब आप अपनी बात कहानी या उदाहरण के साथ बताते हैं, तो लोग उसे बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए सिर्फ यह कहने के बजाय कि मुझे लगता है, यह उत्पाद सफल होगा, आप उदाहरण दें कि जैसे-हमने कई लोगों से बात की और ज्यादातर ने इसी समस्या के बारे में बताया। इससे आपकी बात ज्यादा भरोसेमंद बनती है।
विज्ञापन

पहले परीक्षण करें

कभी-कभी बिना सबूत के अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना जोखिम भरा होता है, इसलिए छोटे परीक्षण या प्रोजेक्ट से शुरुआत करें। इससे जोखिम कम होता है और लोग आसानी से सहमत होते हैं। आप कह सकते हैं कि मुझे लगता है कि यह मौका अच्छा है, क्यों न एक छोटे प्रोजेक्ट से शुरुआत करें? इससे आपका अनुभव और सोच दूसरों को साफ दिखाई देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें