इंटर्नशाला सलाना स्कॉलरशिप ट्रेनिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस स्कॉलरशिप का मकसद युवक-युवतियों के स्किल को प्रभावी बनाना है। संस्था की ओर से दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित स्टूडेट्स को ऑनलाइन ट्रेनिंग की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। चयनित 50 विद्यार्थियों को 2 लाख रुपये राशि आवंटित की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
स्कॉलरशिप ट्रेनिंग रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हुए संस्थापक सर्वेस अग्रवाल ने कहा कि हम प्रभावशाली ढंग से ऑनलाइन ट्रेनिंग द्वारा स्टूडेंट्स की कौशल विकास को निरंतर निखार रहे हैं। इंटरशाला स्कॉलरशिप में 50 छात्र- छात्राओं को चयनित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
https://internshala.com/ पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।