फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Conflict: भारत-पाक तनाव के कारण स्थगित हुईं ये परीक्षाएं; सीए, जेएमआई सहित लिस्ट में ये नाम शामिल

Sat, 10 May 2025 11:09 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

India Pakistan Conflict: भारत और पाक के बीच बढ़े तनाव के कारण कई बड़ी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसमें आईसीएआई द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सीए फाइनल, इंटरमीडिएट परीक्षा भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Exam Cancelled: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव का असर शैक्षणिक जगत पर भी दिखाई दे रहा है। सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। इनमें ICAI द्वारा आयोजित सीए फाइनल और इंटर जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं भी शामिल हैं। परीक्षार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर सहित कुल पांच बड़ी परीक्षाओं के स्थगन की सूचना मिली है। आइए जानते हैं ये कौन सी परीक्षाएं हैं।

ICAI CA Exam Postponed: आईसीएआई सीए फाइनल, सीए परीक्षा स्थगित

देश में बनी तनावपूर्ण और असुरक्षित स्थिति को ध्यान में रखते हुए, भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने मई 2025 में होने वाली सीए परीक्षा के शेष पेपर स्थगित करने का निर्णय लिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक सूचना ICAI की वेबसाइट icai.org पर जाकर देख सकते हैं।

ICAI ने कहा, " देश में वर्तमान तनावपूर्ण हालात और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, यह सूचित किया जाता है कि सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स (अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा – INTT AT) के 9 मई से 14 मई 2025 तक होने वाले शेष पेपर स्थगित कर दिए गए हैं।"

पूरी खबर यहां पढ़ें

HPCET 2025 Postponed: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट स्थगित

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से 10 और 11 मई को आयोजित होने वाले प्रस्तावित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी-2025) को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए तकनीकी विवि ने प्रदेश के 15 स्थानों और एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में स्थापित किया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें

COMEDK UGET 2025: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट स्थगित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ ने 12 परीक्षा शहरों में अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2025 को स्थगित कर दिया है। COMEDK ने आगे बताया कि परीक्षा निर्धारित समय 10 मई को अन्य सभी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

संघ ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, उपरोक्त शहरों को शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। हम उन सभी छात्रों को सूचित करना चाहते हैं जिन्हें COMEDK UGET 2025/Uni-GAUGE E 2025 परीक्षा के लिए उपरोक्त केंद्र आवंटित किए गए हैं, जो 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली है, वे आशंकित या चिंतित न हों।"

नोटिस में आगे कहा गया है, "केवल उपरोक्त केंद्रों के लिए परीक्षा को वैकल्पिक तिथि तक स्थगित माना जाता है; नई तिथि की सूचना comedk.org वेबसाइट पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।"

परीक्षा केंद्रों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

HPSC Exam Postponed: 11 मई की हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कदम पाकिस्तान के साथ भारत के चल रहे सैन्य गतिरोध और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के लिए कॉलेज कैडर में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित की जानी थीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

जेएमआई ने प्रवेश परीक्षाएं की पुनर्निर्धारित; जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए फैसला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने 10 और 11 मई, 2025 को होने वाली अपनी प्रवेश परीक्षाओं को जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, "JMI ने 10 और 11 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।" 

पूरी खबर यहां पढ़ें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें