सवालः देश में कितने राज्यों में विधान परिषद हैं?
जवाबः पहले इस सवाल का जवाब था - सात। लेकिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद इस सवाल का सही जवाब है - छह। फिलहाल उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में विधान परिषद है। जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद वहां विधान परिषद खत्म हो गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा रहेगी। पहले यहां मौजूद विधान परिषद में कुल 36 सीटें थीं।
सवालः भारत में कितने राज्य हैं?
जवाबः अब तक भारत में 29 राज्य थे। वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग होने के बाद राज्यों की संख्या बढ़ कर 29 हुई थी। लेकिन एक बार फिर यह संख्या घटकर 28 हो गई है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा, केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। इसलिए अब इस सवाल का सही जवाब होगा- 28 राज्य।
ये भी पढ़ें : दो विदेशियों समेत कितने लोगों को मिल चुका है भारत रत्न, देखें 65 वर्षों की पूरी सूची
सवालः भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं?
जवाबः जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से पहले तक भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 थी। लेकिन अब यह बढ़कर 9 हो गई है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। वर्तमान में देश के केंद्रशासित प्रदेश ये हैं - नई दिल्ली, चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।
ये भी पढ़ें : अनुच्छेद 370: विवादों के बीच कश्मीरी स्टूडेंट्स के बारे में कॉलेजों को दिया गया ये निर्देश