फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India EU Dialogue: भारतीय और यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल का संवाद, छात्रों और पेशेवरों के प्रवासन पर हुई चर्चा

Fri, 28 Oct 2022 08:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

India EU Dialogue: ब्रुसेल्स में भारत और यूरोपीय संघ के बीच 27 अक्तूबर को प्रवासन और गतिशीलता (HLDMM) पर छठे उच्च स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय - फोटो : Facebook@MEA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India EU Dialogue: ब्रुसेल्स में भारत और यूरोपीय संघ के बीच 27 अक्तूबर को प्रवासन और गतिशीलता (HLDMM) पर छठे उच्च स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने दोनों भागीदारों के पारस्परिक लाभ के लिए प्रतिभाशाली पेशेवरों, छात्रों और कुशल कार्यबल की गतिशीलता और प्रवास को सुविधाजनक बनाने के लिए सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को बताया कि भारत और यूरोप ने दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ के लिए प्रतिभाशाली पेशेवरों, छात्रों और कुशल कर्मचारियों की गतिशीलता और प्रवास को सुविधाजनक बनाने के तरीके तलाशे हैं।  

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के 60 साल से राजनयिक संबंध हैं। इसलिए बातचीत रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण आयाम है। बैठक में अनियमित आवाजाही की रोकथाम सहित सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित आवाजाही को बढ़ावा देने से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने प्रवासन और गतिशीलता पर भारत-यूरोपीय संघ के आम एजेंडा के सफल कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव औसाफ सईद ने किया। जबकि यूरोपीय आयोग के प्रवास और गृह मामलों के महानिदेशक मोनिक पारियाट ने यूरोपीय संघ की टीम का नेतृत्व किया। सह-अध्यक्षों के नेतृत्व में दो प्रतिनिधिमंडलों के अलावा, बैठक में ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिन्हें पर्यवेक्षकों के रूप में आमंत्रित किया गया था। गृह मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय के प्रतिनिधि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें