फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: अब जय जवान, किसान, विज्ञान के साथ अनुसंधान भी, पीएम मोदी ने लाल किले से दिया नया नारा

Mon, 15 Aug 2022 10:33 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2022: पीएम मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा कि हमारा सबसे बड़ा संकल्प है विकसित भारत और इससे कम कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 साल के भीतर विकसित भारत बनाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Independence Day 2022: आज 15 अगस्त, 2022 को देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर ओर घर, ऑफिस, पार्क आदि में तिरंगा लहराया जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहन किया और देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों से आने वाले 25 सालों कई संकल्पों को पूरा करने की अपील की। अपने संबोधन में आज पीएम मोदी ने देश के विकास में अनुसंधान के महत्व को ध्यान में रखते हुए एक ऐतेहासिक नारा भी दिया। आइए जानते हैं-:

विज्ञापन
Trending Videos

जय जवान, किसान, विज्ञान के साथ अनुसंधान भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो। 

आगामी 25 वर्षों के लिए पांच प्रण
पीएम मोदी ने आने वाले 25 वर्षों के लिए देशवासियों को पांच संकल्प दिए। उन्होंने कहा कि अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो पहला बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्रण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना।  तीसरी प्रण शक्ति- हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा प्रण है- एकता और एकजुटता... पांचवां प्रण है- नागरिकों का कर्तव्य, इसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता है, राष्ट्रपति भी बाहर नहीं है। 

हमारा संकल्प है विकसित भारत
पीएम मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा कि हमारा सबसे बड़ा संकल्प है विकसित भारत और इससे कम कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 साल के भीतर विकसित भारत बनाएंगे। पीएम ने कहा कि यह नए संकल्प के साथ नई दिशा की ओर कदम बढ़ाने का दिन है।

विज्ञापन

नारी का सम्मान, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर चर्चा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से अपील करते हुए कहा हम स्वभाव से, संस्कार से, रोजमर्रा की जिंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प लेते हैं। नारी का गौरव राष्ट्र के सपने पूरे करने में बहुत बड़ी पूंजी बनने वाला है, ये सामर्थ्य मैं देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आपका साथ चाहिए। आपसे भ्रष्टाचार से लड़ने की शक्ति चाहिए। पीएम ने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा, उन्हें लौटाना होगा। बैंक लूटनेवालों की संपत्ति जब्त हो रही है। पीएम ने कहा कि परिवारवाद से प्रतिभा को नुकसान होता है। हमें अपनी संस्थाओं की ताकत का एहसास करने के लिए, योग्यता के आधार पर देश को आगे ले जाने के लिए 'परिवारवाद' के खिलाफ जागरूकता बढ़ानी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें