आईआईटी रुड़की ने ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया है। ये ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स डीप लर्निंग का है। इस ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में आईआईटी रुड़की के फैकल्टी और इंडस्ट्री के दूसरे एक्सपर्ट फैकल्टी विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इस कोर्स के लिए कक्षाएं ऑनलाइन होंगी और लाइव वीडियो के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। कोर्स खत्म होने पर विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
आईआईटी रुड़की ने इस कोर्स को क्लाउडलैबडॉटकॉम के साथ साझेदारी के तहत शुरू किया है। क्लाउडलैबडॉटकॉम अमेरिका बेस्ड टेक कंपनी है। इस कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी क्लाउडलैबडॉटकॉम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।