फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मद्रास: बगैर जेईई मेन घर बैठे चार वर्षीय ऑनलाइन पाठ्यक्रम में होगी पढ़ाई, जानें कैसे मिलेगा मौका

Thu, 04 May 2023 03:51 PM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला ब्यूरो

सार

नई दिल्ली। जेईई मेन-2023 की मेरिट जारी होने के बाद कई छात्र आईआईटी में पढ़ाई न कर पाने के लिए मायूस होंगे। ऐसे छात्रों के लिए आईआईटी मद्रास जेईई मेन की मेरिट स्कोर के बगैर भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई का मौका दे रहा है।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। जेईई मेन-2023 की मेरिट जारी होने के बाद कई छात्र आईआईटी में पढ़ाई न कर पाने के लिए मायूस होंगे। ऐसे छात्रों के लिए आईआईटी मद्रास जेईई मेन की मेरिट स्कोर के बगैर भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई का मौका दे रहा है। आईआईटी मद्रास ऐसे उम्मीदवारों के लिए घर बैठे ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक सिस्टम में बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) और बीएस इन डाटा साइंस एंड एप्लीकेशन प्रोग्राम लाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आईआईटी मद्रास के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अब जेईई मेन के बगैर भी आईआईटी से ऑनलाइन चार वर्षीय बीएस की डिग्री प्राप्त की जा सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत बैचलर ऑफ साइंस में इलेक्ट्रानिक सिस्टम और डाटा साइंस एंड एप्लिकेशन का 21वीं सदी की मांग के आधार पर इस कोर्स को डिजाइन किया गया है। इनमें छात्रों को मल्टीपल एंट्री-एग्जिट की सुविधा मिलेगी। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री का विकल्प चुन सकते हैं। जिन छात्रों ने फिजिक्स, मैथ के साथ 12वीं कक्षा की पढ़ाई की होगी, वे इसमें दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा प्रोफेशनल को भी दाखिले की सुविधा मिलेगी।

जो छात्र 2023 में 12वीं कक्षा में फिजिक्स, मैथ विषयों के साथ पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इसमें दाखिला ले सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे, नौकरी के साथ कोई भी इस कोर्स में बिना जेईई की परीक्षा पास किये दाखिला ले सकेंगे। वे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री चुनने का विकल्प होगा। इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम से दूर-दराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों को घर बैठे गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी।

आर्थिक रूप से कमजोर, आरक्षित व दिव्यांग छात्रों को छात्रवृति 

आईआईटी ने इस कोर्स में शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के मकसद से आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को विशेष छात्रवृति देने की घोषणा की है। जिन छात्रों के परिवार की आय पांच लाख रुपये सालाना से कम होगी, वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत शामिल होंगे।

 इन क्षेत्रों में भविष्य

 इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में बैचलर इन साइंस में डिग्री पाने के बाद छात्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइनर, एंबेडेड सिस्टम डेवलपर, इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर विशेषज्ञ, सिस्टम टेस्टिंग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान अभियंता में अपना भविष्य बना सकते हैं।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा से मिलेगी सीट

ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक सिस्टम में बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) में जुलाई 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जून तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसमें दाखिले के लिए 6 अगस्त को लिखित परीक्षा होगी। इस डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के बाद छात्र को 142 क्रेडिट मिलेंगे, जोकि उनकी उच्च शिक्षा में जुड़ जाएंगे। वहीं, बीएस इन डाटा साइंस एंड एप्लीकेशन प्रोग्राम में मई 2023 सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 16 जुलाई को लिखित परीक्षा होगी। उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की अधिकारिक वेबसाइट study.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें