GATE 2022 Score Card: 17 को जारी हुए थे परिणाम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने बीते 17 मार्च को गेट, 2022 का परिणाम जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। संस्थान ने 21 फरवरी को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी और 25 फरवरी तक इसपर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही परिणाम जारी किए गए हैं।
GATE 2022 Score Card: इतने उम्मीदवार हुए सफल
आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी किए गए GATE 2022 परिणाम के अनुसार करीब 1 लाख 26 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों मे हिस्सा लिया था। गेट के स्कोर कार्ड की जरूरत स्नातकोत्तर के लिए संस्थानों में प्रवेश और की बड़ी भर्तियों में मान्य होते हैं।
GATE 2022 Score Card: कैसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे GATE 2022 Score card के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।