गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
GATE 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2021 तक थी। हालांकि, समय सीमा अब 28 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई है। वेबसाइट पर तकनीकी समस्याओं के कारण पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। आईआईटी खड़गपुर की ओर से गेट वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तकनीकी समस्याओं के कारण, आवेदन की समय सीमा 28 सितंबर, 2021 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बढ़ा दी गई है।
बता दें कि GATE 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो 02 सितंबर, 2021 को शुरू की गई थी। परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण विंडो अब 28 सितंबर को बंद हो जाएगी। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ 01 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन करने का मौका पूर्व निर्देशानुसार ही मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे इसे अभी करें। इस साल, IIT खड़गपुर 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2022 आयोजित करेगा।
GATE 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण