JEE Advanced 2023 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी ने जेईई मेन क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2023 के लिए आज यानी 30 अप्रैल, 2023 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय नागरिक : भारतीय नागरिकों के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,900 रुपये है, जबकि महिला आवेदकों के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1,450 रुपये का भुगतान करना होगा।
जेईई एडवांस 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर 'जेईई एडवांस्ड 2023' रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपने आप को पंजीकृत करें और अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
जेईई एडवांस्ड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।