रिस्पॉन्स शीट क्यों अहम है और आगे क्या?
आईआईटी जैम, यानी जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स, पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होता है। रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने चयनित विकल्पों की समीक्षा कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
अब अगला चरण प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का है, जिसे जल्द ही आईआईटी बॉम्बे द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। आंसर-की उपलब्ध होने पर छात्र आधिकारिक उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर असहमति होती है, तो निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
IIT JAM 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा आयोजित: 8 फरवरी 2026
- रिस्पॉन्स शीट जारी: 19 फरवरी 2026
- परिणाम घोषित होने की तिथि: 18 मार्च 2026
- स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रारंभ: 25 मार्च 2026
- काउंसलिंग प्रक्रिया: अप्रैल 2026 (संभावित)
जैम 2026 परीक्षा सात विषयों बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिस्टिक्स और फिजिक्स के लिए आयोजित की गई थी।
प्रवेश कहां मिलेगा?
जैम 2026 के स्कोर के आधार पर देश के 21 आईआईटी में एमएससी (M.Sc.), एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री और अन्य स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा आईआईएससी बेंगलुरु सहित कई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और केंद्र पोषित तकनीकी संस्थान (CFTI) भी जैम स्कोर के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित करेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिस्पॉन्स शीट में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि दिखाई देने पर वे तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन के माध्यम से आईआईटी बॉम्बे से संपर्क करें।