महत्वपूर्ण तिथियां
आईआईटी जेएएम परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2024 को होना निर्धारित है। परीक्षा दो शिफ्ट्स में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट शाम 02.30 बजे से 05.30 बजे तक होगी। उम्मीदवार 8 जनवरी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और परिणाम 22 मार्च को जारी किए जाएंगे।
तैयारी में मिलेगी मदद
उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए JAM मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वास्तविक परीक्षा के दौरान समय की खपत को कम करने के लिए पहले से ही मॉक टेस्ट का प्रयास करें।
इस दिन खुलेगी सुधार विंडो
इसके अलावा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) ने भी JAM 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलने को स्थगित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। इससे पहले, एप्लिकेशन सुधार विंडो 20 नवंबर को खुलने वाली थी।