फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2023 Result: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया जैम का रिजल्ट, समय से एक दिन पहले घोषित हुए परिणाम

Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2023 Result Declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को IIT JAM 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है।  
विज्ञापन
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2023 Result declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को IIT JAM 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट बुधवार, 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाना था, लेकिन एक दिन पहले ही जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं। 
 

IIT JAM 2023 स्कोर कार्ड 03 अप्रैल, 2023 को जारी किया जाएगा और प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे और 25 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगे। IIT JAM 2023 एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है जो सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA), भौतिकी (PH) में आयोजित किया जाता है। 

IIT JAM 2023 के स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाएगा। छात्र अपना IIT JAM 2023 रिजल्ट अभी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पर नवीनतम अपडेट के लिए, IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
 
विज्ञापन

IIT JAM 2023 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद JOAPS 2023 कैंडिडेट पोर्टल पर क्लिक करें।
  3. अपना पंजीकरण नंबर, कैप्चा और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  4. परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें