अमर उजाला
Tue, 21 March 2023
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर यानी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इंटर परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम 2023 में विज्ञान संकाय में खगड़िया जिले की आयुषी नंदन ने 474 अंकों के साथ 94.8% पाकर टॉप किया है।
बिहार बोर्ड इंटर विज्ञान संकाय की टॉपर आयुषी नंदन ने कहा कि हम रैंक को लेकर बहुत खुश हैं। हमने सोचा नहीं था कि हम फर्स्ट रैंक पाएंगे।
आयुषी नंदन ने बताया कि वह कोचिंग भी करती थी। घर पर भी पढ़ती थी। स्कूल नहीं जाती थी। क्योंकि वह दूर पड़ता था। कंफर्टेबल भी नहीं था।
आयुषी मैट्रिक परीक्षा में भी टॉप 10 में शामिल रही थी। उसने बताया कि पढ़ाई तो आठ-नौ घंटे ही करते थे। अच्छी रैंक की उम्मीद थी।
Bihar Board Result जानें इंटर में कौन-कौन बनें टॉपर?