Bihar Board Result जानें इंटर में कौन-कौन बनें टॉपर?

अमर उजाला

Tue, 21 March 2023

Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स
बीएसईबी की ओर से बिहार बोर्ड इंटर यानी कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इंटर परिणाम में इस साल फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 
Image Credit : freepik

BSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। 

Image Credit : freepik

यहां हम आपको बिहार बोर्ड के टॉपर्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके प्राप्तांकों और प्रतिशत के बारे में भी जानकारी बता रहे हैं।

Image Credit : freepik

12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,586 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 10,91,941 फीसदी सफल हुए हैं। यानी कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है।

Image Credit : iStock

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 में कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा।

Image Credit : iStock

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय से खगड़िया जिले की आयुषी नंदन ने 474 अंकों के साथ 94.8% पाकर टॉप किया है।  

Image Credit : अमर उजाला

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में कला संकाय से पूर्णिया जिले की मोहद्देसा ने 475 अंकों के साथ 95% पाकर टॉप किया है।

Image Credit : अमर उजाला पटना

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय से औरंगाबाद जिले की सौम्या शर्मा 475 अंकों के साथ 95% पाकर संयुक्त टॉपर बनीं हैं।

Image Credit : अमर उजाला पटना
 बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय से ही औरंगाबाद जिले के ही रजनीश कुमार पाठक 475 अंकों के साथ 95% पाकर संयुक्त टॉपर बने हैं।
Image Credit : अमर उजाला पटना

महिला IAS की तस्वीरों पर महिला IPS ने खड़े किए सवाल

Social Media
Read Now