Bihar Board Inter Result 2023: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने BSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित कर दिया है। बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटिनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
निर्दिष्ट स्क्रूटनी पर क्लिक करें या लिंक को दोबारा जांचें।
रोल कोड, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित विवरण दर्ज करें।
सिस्टम जनित एप्लीकेशन आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्क्रूटनी के लिए विषय चुनें, या प्रत्येक विषय के सामने बॉक्स पर क्लिक करके री-चेकिंग करें
'शुल्क भुगतान' विकल्प पर क्लिक करें।
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें।