GATE 2026 Registration Last Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 28 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitg.ac.in पर जाकर बिना लेट फीस के आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस बार आवेदन शुल्क में बदलाव किया गया है। महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 प्रति पेपर रखा गया है। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों (विदेशी नागरिकों सहित) के लिए यह शुल्क ₹2,000 प्रति पेपर निर्धारित है।
आईआईटी गुवाहाटी ने जानकारी दी है कि गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।