फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB STET Last Date: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Sat, 27 Sep 2025 12:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar STET 2025 Registration Deadline Extended: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसमें अब विस्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar STET 2025 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 5 अक्तूबर, 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसमें अब विस्तार कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए तकरीबन एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है, उनके पास अब फॉर्म भरने के लिए करीब एक सप्ताह का अतिरिक्त समय है। हालांकि, अंतिम तिथि का इंतजार न करें आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना पंजीकरण लें।
 

BSEB STET Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा

बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिससे वह भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।

Bihar STET Exam Pattern: बिहार एसटीईटी परीक्षा पैटर्न

बिहार एसटीईटी परीक्षा सीबीटी मोड पर आधारित होगी। इसमें 150 बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 प्रश्न विषय से और 50 प्रश्न शिक्षक कला व अन्य दक्षताओं से पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।
विज्ञापन

BSEB Bihar STET Registration 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET Registration 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें