फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : आवास में मृत मिले आईआईटी गुहावाटी के फैकल्टी डॉ समीर कमल, पुलिस जांच शुरू

Sat, 10 Dec 2022 01:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईआईटी गुवाहाटी के एक फैकल्टी सदस्य असम के उत्तरी गुवाहाटी इलाके में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के आवासीय क्वार्टर के अंदर मृत पाए गए है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि मृतक गणित विभाग में फैकल्टी थे और उनकी पहचान 47 वर्षीय डॉ समीर कमल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी - फोटो : IIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी के एक फैकल्टी सदस्य असम के उत्तरी गुवाहाटी इलाके में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के आवासीय क्वार्टर के अंदर मृत पाए गए है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि मृतक गणित विभाग में फैकल्टी थे और उनकी पहचान 47 वर्षीय डॉ समीर कमल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

कामरूप जिले के पुलिस अधीक्षक हितेश चौ. रॉय ने बताया कि शव शुक्रवार शाम एक कमरे के अंदर से बरामद किया गया था। हमें संदेह है कि उसने दो-तीन दिन पहले कथित तौर पर आत्महत्या की थी। रॉय ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रॉय ने कहा कि स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम प्रभारी अमीनगाँव चौकी पुलिस को आईआईटी गुवाहाटी से सूचना मिली कि बंद फैकल्टी क्वार्टर डी 022 से दुर्गंध आ रही है। इस पर पुलिस दल वहां मौके पर पहुंचा और क्वार्टर को खुलवाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डॉ समीर कमल क्वार्टर के अंदर सीलिंग फैन से लटके हुए पाए गए थे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और परिजनों के पहुंचने का इंतजार है। 
वहीं, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने भी एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि संस्थान मृतक के परिवार के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। आईआईटी, गुवाहाटी इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और इस मामले पर एक आंतरिक जांच आयोग भी गठित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें