वहीं, आईआईटी, बॉम्बे के पीआरओ ने बताया कि आज सुबह IIT बॉम्बे परिसर में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और हमने एक मास्टर कोर्स के छात्र को खो दिया। हम अपने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने कह कि हम उसके माता-पिता का इंतजार कर रहे हैं जो मुंबई आ रहे हैं और पूरी पुलिस जांच रिपोर्ट का भी। हम सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध करते हैं कि छात्र की पहचान का खुलासा न करें, क्योंकि इससे उसके दुखी परिवार को और परेशानी हो सकती है।