फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IISER IAT 2024: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें रिजल्ट डेट

Fri, 21 Jun 2024 12:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IISER IAT 2024: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
IISER IAT 2024 Final Answer Key out - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IISER IAT 2024: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2024 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, iiseradmission. के माध्यम से उत्तर कुंजी का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईएसईआर आईएटी 2024 का परिणाम 25 जून को आएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण 25 जून से होने वाला है।

इस दिन हुई परीक्षा
आईआईएसईआर आईएटी परीक्षा 9 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित किया गया था। आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) और पांच वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस (बीएस-एमएस) दोहरे डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम, या तिरुपति में स्थित किसी भी आईआईएसईआर परिसर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
आईएटी प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी प्रत्येक से 15 प्रश्न होते हैं। परीक्षा 180 मिनट तक चलती है और कुल 240 अंक की होती है।

अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के परिणामस्वरूप एक अंक काटे जाते है। बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें