IISER IAT 2024 Answer Key out: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISERs) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- iiseradmission.in पर जाकर आईएटी 2024 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आईएटी रिस्पॉन्स शीट 12 जून से उपलब्ध होगी। इसके अवाला, आईएटी 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी 21 जून, 2024 को जारी होगी।
आईआईएसईआर आईएटी 2024 परीक्षा का आयोजन 9 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। परीक्षा भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षण में आयोजित किया गया था। इसमें 60 प्रश्न थे, प्रत्येक विषय- जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी क्षेत्र में 15 प्रश्न थे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे थी। आईएटी परीक्षा कुल 240 अंकों की थी।